
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)बुलंदशहर में फोर्थ कराटे स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए अनेक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।जिसमें अनेक जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया जिसमें नोएडा ,बुलंदशहर ,बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ आदि जिले के प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया ।जिसमें की बिजनौर जिले के होनहार इशिका सिंह ने बुलंदशहर के खिलाड़ी के साथ खेलते हुए अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया

साथ ही डोली कुमारी ने बुलंदशहर के खिलाड़ी के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया एवं नीतिका ने कांस्य पदक व विशाल ने कांस्य पदक पर जीत हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है ।इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन मोहित सोनी, हरिकेश सिंह, हरीश की अध्यक्षता में किया गया ।कार्यक्रम में कराटे मास्टर बिजनौर के अवनीश कुमार, शुभम तोमर, मोहित सोनी आदि मौजूद रहे।