Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

नहटौर,बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। कल श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वीके इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया । जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर ने निर्धारित 35 ओवर में आल आउट होकर 193 रन का स्कोर बनाया । उनकी ओर से सुमित सागर ने 37,पुनीत कुमार ने 21 ,अश्विन चौधरी ने 51 रन और वंश ने 15 रन बनाए । अदब क्रिकेट अकादमी

नजीबाबाद की ओर से रिदिम राजपुत , केशव और फ़ैज़ ने 2, 2 विकेट प्राप्त किये । बाद में बल्लेबाजी करते हुए अदब क्रिकेट टीम 183 रन पर आल आउट हो गयी और 10 रन से मैच हार गई । उनकी ओर से केशव नन्दन ने 98 और संदीप ने 15 रन का योगदान दिया । वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश ठाकरान ने 3 नैतिक पाल ने 3 तन्मय राठी ने 2 और आरिज़ ने 1 विकेट लिया । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नैतिक और अश्विन को संयुक्त रूप से दिया गया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद