Spread the love

रिपोर्ट- सतवेंदर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों का गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
क्षेत्र के ग्राम गोहावर जैत निवासी सहदेव सैनी पुत्र कल्लू सैनी भट्टे पर काम करता हैं। बीती रात लगभग 11 बजे सहदेव सैनी की सबसे बड़ी बेटी विद्या सैनी 13 वर्ष विद्या ने शोर मचाते हुए कहा कि घर से दो व्यक्ति उसकी दो

बहनो का गला दबाकर भाग गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। रीतू उर्फ रविया 7 वर्ष और पवित्रा 5 वर्ष चारपाई पर बेहोश अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसी आनन फानन में उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा

पुलिस बड़ी बेटी विद्या को पूछताछ के लिए थाने ले आई। घटना के समय सहदेव सैनी घर पर नहीं था। वह पास के गांव स्थित भट्टे पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी सविता घर पर ही मौजूद थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पुलिस के अनुसार विद्या सैनी पहले बार-बार अपने बयान बदलती रही, लेकिन शक्ति से पूछने पर उसने अपनी बहनों का गला घोटकर मारने का जुर्म सबके सामने कबूल कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक सहदेव सैनी की पत्नी सविता की पहले और कहीं शादी हुई थी, जिससे उसके विद्या बेटी पैदा हुई थी। लेकिन सविता सैनी की मानसिक स्थिति ठीक होने के कारण पहले पति ने उससे छोड़ दिया था। तथा सहदेव सैनी पत्नी सविता के साथ विद्या को भी अपने घर ले आया था। अब सविता के सहदेव सैनी से पांच बच्चे थे। मृतक रीतू 7 वर्ष एवं पवित्रा 5 वर्ष सहित 12 वर्षीय प्रांशी, 10 वर्षीय दिशा और 1 वर्षीय एक लड़का सविता से है।
सहदेव सैनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेयी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सिंह सोनकर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने घटना स्थल का दौराकर निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *