Spread the love

जहां जनपद बिजनौर में गुलदार का आतंक फैला हुआ है । वही आज चांदपुर के ग्राम हेजरपुर मैं खेत में काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के चांदपुर से जहां सुबह खेत पर काम करने गए पूर्व प्रधान मदनपाल सैनी पर गुलदार ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान को घायल कर गुलदार गन्ना के खेत में जा बैठा उधर किसान के शोर मचाने पर सैकड़ो ग्रामीण खेत

की तरफ दौड़ पड़े बाद में किसानों ने वन विभाग को फोन कर बुलाया वन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गन्ने के खेत के बाहर जाल लगाने का प्रयास किया तभी अचानक गुलदार ने गन्ने के खेत से निकाल कर वन कर्मियों पर हमला बोल दिया जिसमें दो वन कर्मी भी घायल हो गए वन कर्मियों के घंटो प्रयास के बाद आखिरकार गुलदार को जाल लगाकर पकड़ लिया गया हैा गुलदार पकड़े जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *