Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)आर आर पब्लिक स्कूल की छात्रा दिया त्यागी ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 98% अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा दिया त्यागी का कहना है कि वह आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। छात्रा दिया ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय का आभार व्यक्त किया।


दिया त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उनका कहना है कि वे शिक्षकों के सहयोग से ही नियमित तैयारी कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हुई हैं।
सोमवार को सीबीएसई द्वारा 12वीं व 10वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल की छात्रा दिया त्यागी ने दसवीं कक्षा में 98 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता के अनुसार 10वीं कक्षा की छात्रा दिया ने 98% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष यादव ने 96% अंक हासिल कर द्वितीय,माही चौधरी ने 95% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बारहवीं कक्षा में चारू ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम, यशवी चौहान व ईशा वर्मा ने संयुक्त रूप से 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय विभोर ने 89% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने मीठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं भेंट की।इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह, संजीव डबास, चंचल कटारिया, , अनुराग शर्मा, नीरज त्यागी,विरेन्द्र चौधरी, अजय चौहान, कपिल बब्बर प्राची चौहान प्रशांत मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *