
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार ( परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद ने क्षेत्र में विकास कार्य के अंतर्गत अपने जिला पंचायत क्षेत्र में सैकड़ो सड़के व पुलियों का निर्माण करवा चुके हैं ।और लगातार काम कर रहे हैं इसी के अंतर्गत ताजपुर मोरना रोड से पोटा रोड पर अभी एक सड़क का निर्माण कराया

जिसकी लागत लगभग 28 लाख रुपए है। और आर जी एन पी डिग्री कॉलेज के बराबर में भी कन्हेड़ी रोड पर एक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ताजपुर में भी कई सड़क व पुलिया का निर्माण करा चुके हैं।इसी तरह इमरान अहमद जिला पंचायत स्तर से अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में जहां पर जरूरत है सड़क व पुलियों का निर्माण करा चुके हैं ।और जो कार्य बच्चे हैं उनको भी प्राथमिकता के तौर पर करने का प्रयास है उनका कहना है की जनता ने मुझे वोट देकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दिया है तो मेरा भी कर्तव्य बनता है कि जितनी ज्यादा से ज्यादा हो सके मैं जनता के कार्य करूं