
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) रूट्स इंटरनैशनल स्कूल में (नर्सरी से कक्षा एक) तक के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मदर्स डे(मातृ दिवस) पूरे उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मां के फोटो को कार्ड के ऊपर सजाकर उन्हें गिफ्ट के रूप में देने के लिए पूरी मेहनत से तैयार किया ।

नर्सरी ,एलकेजी ,यूकेजी तथा कक्षा एक के विद्यार्थियों ने अपने बनाए और सजाये हुए मदर्स डे के “बधाई कार्ड” घरों पर अपनी अपनी माताओं को प्रस्तुत किये।
मदर्स डे के उपलक्ष्य में उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव एवं सोनिका चौधरी के साथ नेहा शर्मा, प्रीती राना, रानू कुमारी , गुरजीत कौर, स्वाति चौहान, काजल चौधरी ,रीता सिंह तथा आकांक्षा यादव का सहयोग रहा।
विद्यालय की प्रबंधक शिवानी गुप्ता ने मदर्स डे पर सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं, प्रधानाचार्य डॉ.शेखर अवस्थी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।