Spread the love

रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

चांदपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित इंटरमीडिएट 2023 -24 के परीक्षा परिणाम फलस्वरूप फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का परिणाम अतयंत सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 91% रहा। विद्यालय के इन्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग के शौर्य राजपूत ने 94.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 92.6%अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग के शगुन चिकारा द्वित्य स्थान पर रहे।

साथ ही 92.2% अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग की ही अतूफा नफीस तृत्य स्थान पर रही। वही 10वीं कक्षा के रिजल्ट में मानवी त्यागी 96.8 प्रतिशत नंबर लेकर प्रथम स्थान, तथा 96% के साथ मुक्ता चौहान दूसरे स्थान पर, 95.40% के साथ सवीना शरीफ तीसरे स्थान पर रही ।परीक्षा परिणाम देख कर सभी में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। जहां सभी छात्र छात्राएं खुश दिखाई दिए वहीं , सभी अधयापकों में एक अलग ही उत्साह का वातावरण दिखाई दिया , सभी अध्यापक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते नज़र आये।


फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनीत कुमार ने बताया की स्कूल एक परिवार की तरह से बच्चों पर कार्य करता है । जिसके तहत पूरी लगन,मेहनत के बाद आज ये दिन आया है। इस ख़ुशी के मौके पर संस्था की प्रवन्धक आभा सिंह ने भी सभी छात्रों व अध्यापकों को रिजल्ट के लिए शुभकानाए दी। तथा

यह भी बताया की फादरसन स्कूल बड़ा विज़न लेकर चल रहा हैं जिसके लिए निरंतर हमारी टीम कार्य कर रही है।सभी अध्यापक शौर्य प्रताप, भूपेंद्र सिंह,संजीव सहरावत ,संदीप सिंह,पोरस राजपूत, तुषार जुनेजा ,तरुण अग्रवाल, नवनीत कुमार , अज़हर, शुएब, धीरज शर्मा ,सुनीता वर्मा, शिव कुमार, प्रशांत शर्मा, नितिन काकरान, कपिल चौधरी, नवनीत वर्मा ,विवेक कुमार, रेखा भाटिया आदि उपश्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *