रिपोर्ट- एसपी तंवर
किरतपुर,बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । आज श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर ग्राउंड में एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया । जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस क्रिकेट पअकादमी बिजनोर ने निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर बनाया । उनकी ओर से परोपकार सिंह ने 49 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली । वंश अग्रवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली और नॉट आउट रहकर 107 रन बनाए । तन्मय राठी ने 17 और सुमित सागर ने 14 रन का योगदान दिया । अदब

क्रिकेट अकादमी नजीबाबाद की ओर से रोहन शर्मा ने 2 और रिदिम राजपूत व केशव ने 1 विकेट लिया । जवाब में अदब क्रिकेट अकादमी की टीम डी डी पी एस की शानदार गेंदबाजी के सामने मात्र 72 रन पर ही आल आउट हो गयी और 183 रन के विशाल अंतर से मैच हार गई । रोहन शर्मा ने 26 रन बनाए । डी डी पी एस की ओर से नैतिक पाल ने 2 पुनीत कुमार ने 3 वंश शर्मा ने 3 और दिव्यांश ने 1 विकेट प्राप्त किया । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार वंश अग्रवाल को दिया गया ।