
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार तोमर (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रवाना शिकारपुर में आज दिनांक 11/05/2024 दिन शनिवार को एम.डी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( रवाना शिकारपुर ) में आज मातृ दिवस ( मदर डे ) को विद्यालय परिसर में मनाया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा नर्सरी से UKG तक के बच्चों की माताओं को विद्यालय में सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक

देवेन्द्र सिंह, सत्यराज सिंह एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करने के बाद किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ-शक्ति को दिए गए अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने अपने विचार प्रस्तुत किये । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित कई प्रकार की मनोरंजन प्रतियोगिताओं में सभी माताओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। प्रतियोगिता में विजेता माताओं को विद्यालय की ओर से आकर्षक पुरूस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय में उपस्थित सभी माताओं को जल -पान तथा विद्यालय द्वारा उपहार प्रदान करने के पश्चात् किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर प्रिंस कुमार राणा तथा कॉर्डिनेटर राहुल कुमार चौहान के द्वारा किया गया।विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बनाए गए अनुशासन की सभी ने प्रसंशा की