Spread the love

पिता बोले आत्महत्या नहीं कर सकता बेटा

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला युवक का शव शनिवार सुबह आम बाग में आम के पेड़ से लटका मिला जिसकी सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस प्रारंभिक जांच में जुड़ गई।

प्राप्त समाचार अनुसार तहसील चांदपुर के ग्राम रोटी निवासी विशाल पुत्र महिपाल सिंह 22 वर्षीय पुत्र फिलहाल बिजनौर में रहकर किसी अस्पताल में डाक्टरी की प्रैक्टिस कर रहा था। युवक की तलाश ली तो उसके कपड़ों में एक मोबाइल मिला घटनास्थल पर बाग में कुछ दूर पर एक शराब की बोतल पानी की बोतल दो चॉकलेट के रेफर दो डिस्पोजल गिलास एक जोड़ी जूते , और बिरयानी मिली है।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने कड़ाई से जांच पड़ताल की और मिलने वाले सामान को कब्जे में लिया युवक के पिता ने बताया कि उसे नहीं पता लड़का यहां कैसे पहुंचा , बिजनौर में रहता था डॉक्टर की प्रैक्टिस कर रहा था आत्महत्या नहीं कर सकता जांच पड़ताल जरूर होनी चाहिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कस्बा इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि युवक केसे पेड़ से लटका मिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । कुछ सामान शराब की बोतल वगैरा मिली है प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *