
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)।धामपुर रोड पर ग्राम ढेला के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाई कुलवंत 25 वर्षीय व बिट्टू 19 वर्षीय पुत्र मलूक, निवासी ग्राम मुरहाट (शिवाला कला) के रहने वाले थे।धामपुर स्थित निजी दोनों भाईयों को शनिवार की सुबह सिपाही पद के लिए हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा देनी थी। दोनों भाई बाइक द्वारा धामपुर से अपने गांव जा रहे थे।

जहां से शनिवार की सुबह दोनों भाइयों को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए बिजनौर जाना था। रात को लगभग दो बजे पुलिस को सूचना मिली की सड़क पर दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े है। सूचना मिलते नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से यह हादसा हुआ है। वाहन की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।