Spread the love

–अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

रिपोर्ट- रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

मण्डावर(परिपाटी न्यूज)। थाना क्षेत्र के चंदक में स्थित फुलवारी लॉन के सामने शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें सुनीता पत्नी धर्मेंद्र उम्र 40 वर्ष और मुकुल पुत्र धर्मेंद्र उम्र 6 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गयी, दुर्घटना में धर्मेंद्र और उसका पुत्र टिंकू उम्र 10 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने बताया के उक्त परिवार चंदक आरपीएस स्कूल के सामने स्थित गौशाला में काम करता था। शुक्रवार की सुबह परिवार को ट्रेन से अपने गाँव राफितपुर दरियापुर थाना कांट जिला मुरादाबाद जाना था।

जिसके लिए पूरा परिवार सुबह लगभग 6 बजे चंदक रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था। जैसे ही परिवार फुलवारी लॉन के सामने पहुचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने परिवार को कुचल दिया। दुर्घटना अत्यधिक कोहरे के कारण हुई। मण्डावर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भिजवाया धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र और एक पुत्री है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *