
रिपोर्ट-जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
राजा का ताजपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। राजा का ताजपुर के मोहल्ला रहमान चौक (खंदक )उमर फारुक मस्जिद के पास नाले की सफाई ना होने से आने जाने लोगों व नमाजियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नाले में पानी की निकासी ना होने से पानी एक जगह खड़ा हुआ है। क्योंकि मौहल्ला वासियों ने नाले को अपने आगे बिल्कुल तंग कर दिया है ।जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।पानी एक जगह जमा रहता है!जिसकी वजह से गन्दगी की दुर्गंध आती है ।जिससे आने जाने वाले नमाजियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं नाले के आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। कई बार नाले की सफाई को लेकर उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई!मगर अधिकारी भी अनदेखी करते हुये नजर आ रहे हैं ।ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने भी नाले की सफाई कराने को लेकर कई बार सांसद ,विधायक से लेकर उच्चधिकारियों से मिल चुके हैं मगर हर कोई ग्राम प्रधान को लोलीपोप थमा देता है। नाले की सफाई ना होने से गंभीर बीमारी फैलाने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं अगर कोई बच्चा या बड़ा नाले में गिर गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है ।उधर मौहल्ला वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है।मौहल्ले वासियों में हाजी हाजी सुलेमान, शमीम अंसारी, मकसूद ठेकदार ,मुशताक अहमद, राशीद फारुकी, नईम अहमद, मतलूब अहमद इरफान अहमद अकबर अहमद, निजाम अहमद आदि ने नाले की सफाई कराने की मांग की है।