Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में आज दोपहर भारत विकास समिति के पदाधिकारियों ने समिति के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चांदपुर उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम 25 सूत्रीय मांगपत्र दिया मांगे ना माने जाने पर तहसील चांदपुर में 29 फरवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से 48 घंटे का उपवास व धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

मांग पत्र में लोकसभा चुनाव से पहले सीमित परिवार जनसंख्या कानून बनाने 2 गन्ना मुल्य 400 रूपये प्रति कुंटल करने 3 विकलांग पैंशन वृद्धा पेंशन विधवा पैंशन 3000 प्रति माह देने 4 छात्र छात्राओं को सभी स्कुलो में मुफ्त शिक्षा व बसों ट्रेन में फ्री किराया 5 गरीब परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली 6 सभी स्कूलों मे एक समान पाठ्यक्रम 7 आयुष्मान की राशि 100000 करने 8 किसानों की आय बढ़ाने के लिए एंथोल प्लांट लगवाने किसानों का गुड़ विदेशों तक जाने 9 गावो में रोजगार बढ़ाने 10 वेरोजगारो को प्रतिदिन 200 रूपये देने 11 सभी ब्लॉकों में रोजगार नीति बनाने 12 छुट्टे पशु मिलने पर प्रधान व लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने 13 छुट्टे पुशुओ के चारे का बजट 60 रुपए करने 14 बिजनौर में पर्यटन स्थल बनाने पेट्रोल पंपों पर पारदर्शी पाइप लगाने 15 जनप्रतिनिधियों की पैंशन सम्माप्त करने 16 सभी अधिवक्ताओंको 10 लाख का ऋण बिना प्रितभूति के दिया जाय सहित 25 मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह एडवोकेट , संजीव शर्मा , एड राजवीर सिंह, एड राजीव गर्ग , एड नीरज तिवारी, एड सुरेंद्र सिंह, एड महेन्द्र सिंह, एड इन्तजार जैदी , एड जिशानुद्दीन , एड सबल सिंह , एस के अग्रवाल , संदीप कुमार एड आदि रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *