Spread the love

रिपोर्ट- मौ0 नसीम अहमद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार

हरिद्वार ( परिपाटी न्यूज़)। रुड़की, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की मांगों को लेकर धरना दिया, जिसमें सी ओ रुड़की के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया जिसमें दिल्ली में तीन कृषि कानून के खिलाफ चल 13 महीने के आंदोलन में जिन किसानों की समस्याओं पर भारत सरकार ने आंदोलन स्थगित कराया था।

किसान यूनियन का कहना है कि वह पूरी नहीं की गई हैं। आज भी किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है जिसमें एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, जिससे किसानों की फैसले एमएसपी पर ही बिके। सरकार की घोषणा के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया जाए, आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस किए जाएं, आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए, लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्यारे को सजा दी जाए, उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के कारण किसानों को खेती करने के लिए बिजली मुफ्त दी जाए।

जनपद हरिद्वार में आई आपदा से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है इस कारण किसानों का कर्ज में बिजली का बिल माफ किया जाए। किसान यूनियन का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बैंड के दौरान यह ज्ञापन दिया जा रहा है जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। धरना कार्यक्रम में हरेंद्र कुमार, संजय चौधरी, रवि कुमार, स.सुभाष सिंह ढिल्लों, सतपाल सिंह, रामपाल सिंह, बिजेंदर सिंह, विजय कुमार शास्त्री एवं सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *