
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के चांदपुर तहसील स्तर पर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में किसानों की मासिक पंचायत संपन्न हुई किसानों ने मासिक पंचायत में अपनी पांच सूत्रीय मांगो पर चर्चा की। दरअसल पूरा मामला पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस का है जहां पर आज बृहस्पतिवार को किसानों ने मासिक पंचायत का आयोजन किया।

जिसमें किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा की मांगों में किसानों की सिचाई, नलकूपो के लिए फ्री बिजली, खुल्ला पशुओं को पकड़वाया जाए, फर्दों में किसानों के गलतअंशो को सही करा जाए, दिल्ली आंदोलन को सफल बनाया जाए, और 16 फरवरी 2024 को भारत बंद का आह्वान किया पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष- चौधरी हरिराज सिंह , सफल संचालन चौधरी तेजवीर सिंह ने किया पंचायत में कुलदीप चौधरी, रोहतास चौधरी, विजय चौधरी, सुभाष सिंह, लुधियाना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, निपेंद्र सिंह मोहम्मद नफीस मोहम्मद हनीफ मोहम्मद याकूब, बुद्ध सिंह, अनिल कुमार, आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।