
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में नगर के मोहल्ला कटारमल निवासी अपना दल (एस) पार्टी के प्रदेश महासचिव जकि-उल- नासिर की पत्नी का गुरुवार को देहांत हो गया देहांत की खबर से परिजनों,रिश्तेदारों,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं,वं शुभचिंतको में शोक व्याप्त हो गया नेताजी की पत्नी शाकरा पिछले कई महीनो से कई

बीमारियों से ग्रस्त थी जिनका इलाज दिल्ली के जाने-माने (उच्च) अस्पताल में चल रहा था गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे नेताजी की पत्नी जिंदगी से जंग हार गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर से

दु:खद शुभचिंतक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शुक्रवार की सुबह नेता जी के आवास पर शांतवना देने पहुंचे और नेताजी की मृतक पत्नी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की! इस मौके पर पार्टी के डॉक्टर संजीव कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव, विजय शर्मा प्रदेश महासचिव, अशरफ भाई जिला सचिव, लेखराज सिंह पाल जिला अध्यक्ष, राजकुमार त्यागी, श्री धर्मपाल सिंह,-एवं शहर निवासी नईम मंसूरी, खालिद भाई, इदरीस पत्रकार,आदि उपस्थित रहे