Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर से गौ माता कि करुणा मयी पुकार ।किस करुणा के साथ रो रो कर आपसे अपने जीवन के दुःख की कहानी अपने मुख से वर्णन कर रही है ।सनातन धर्म ग्रन्थों में आस्था रखने वाले मनुष्यों। मेरी इस वेदना को समझो ।और इस पर विचार करो। इन्सान ही मुझे दर्द दे रहा है। इन्सान ही मुझे मौत के घाट उतार रहा है ।जरा सोचकर तो देखो। हम गाय बैलों ने आपको हमेशा खुश रहने वाले सब आप कि इच्छा से ही कार्य

किए हैं ।आपकी इच्छा के बिना एक भी कदम नहीं उठाया ।भूखे पेट प्यासे रहते हुए भी कभी हमने आपको दुःख नहीं दिया। और रात हो या फिर दिन हो कड़े से कड़े कार्य को भी हम करते रहे हैं। और आज हमें छुट्टा पशु बना दिया गया है ।हम से काम करा कर हमें भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है। और फिर हम को आरोपित किया जाता है ।कि हम फ़सल को नष्ट कर रहे हैं ।जबकि ईश्वर जानता है ।हमारा कोई दोष नहीं है ।हमें छुट्टा पशु का नाम भी आप ही ने दिया है ।परन्तु हमने कभी कुछ नहीं कहा आज हमें कहना पड़ रहा है ।कि आप लोग हम पर तरस खाओ। और अपने घर में ही थोड़ा स्थान दे दो हमें मत कटवाओ यही आप लोगों से अनुरोध है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद