Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चान्दपुर (बिजनौर) में विद्या की देवी माँ सरस्वती, हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला एवं धर्म रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान करने वाले बालक वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (यजमान) अमोल अग्रवाल एवं ईना अग्रवाल ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात बहन सोहा मलिक, प्रियांशी, विधि मदान, कनिका भारद्वाज, परी वर्मा, परिधि शर्मा ने सरस्वती वन्दना तथा बहन अलीना, भूमिका, अगम्या भारद्वाज, राधिका, जैशमीन, रुद्राक्षी, पाखी ने स्वागत गीत और भैया अंश प्रताप ने वीर हकीकत राय के बलिदान का गीत गाकर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसके मुख्य यजमान विद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के पुत्र अमोल अग्रवाल एवं पुत्रवधू ईना अग्रवाल तथा पुरोहित पं० शक्ति शर्मा रहे। डॉ० मुदित वैश्य, मनी गुप्ता, आलोक मदान, अशोक कुमार, आरती वर्मा, पूजा अग्रवाल, कान्ति देवी, सीमा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे एवं संकेत अग्रवाल एडवोकेट ने माँ सरस्वती की प्रतिमा और रेनू भारद्वाज ने भगवान श्री राम की प्रतिमा विद्यालय को भेंट की। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बसंत पंचमी पर्व की शुभ कामनाएं दी। आज के प्रसाद की व्यवस्था विद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल की ओर से की गई। सभी आचार्यों का पूर्ण सहयोग रहा। समापन प्रसाद वितरण एवं वन्दे मातरम से हुआ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *