Spread the love

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर थाना क्षेत्र के राजा का ताजपुर के निकट ग्राम पुवैना में स्वामी कृष्ण स्वरूप जी महाराज का प्रसिद्ध आश्रम है। जहां पर प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन भक्त आकर के स्वरूप जी महाराज के दर्शन करते हैं। व प्रसाद चढ़ाते हैं यहां लोगों की बहुत ही आस्था है। कुछ लोग तो अपने बच्चों का मुंडन भी कराते हैं। यहां पर बहुत-बहुत दूर से लोग पहुंचते हैं।

यहां पर बच्चों के मनोरंजन व खरीदारी करने के लिए मेला भी लगता है ।और सभी भक्तों को भंडारे में भोजन कराया जाता है ।व सभी को हलवा का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं मंदिर में

स्वामी कृष्ण स्वरूप जी महाराज के दर्शन करने के लिए लंबी लंबी लाइन लगी रहती हैं। और भक्तों द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाता है और यहां पर प्रशासन के द्वारा पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहती है

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *