Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बाजार चौक में पंडित कन्हैयालाल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात होलिका स्थान पर बसंत पूजन किया गया। आपको बता दें कि बसंत पंचमी एक ऐसा त्यौहार है। जो बसंत के आगमन का प्रतीक है। बसंत पंचमी हर वर्ष मघ शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। भारत में कई स्थानों पर बसंत पंचमी देवी सरस्वती को समर्पित त्यौहार है। मां सरस्वती को ज्ञान, भाषा, संगीत और सभी कलाओं की देवी माना जाता है।

बसंत ऋतु को मौसम और कृषि से भी जोड़कर देखा जाता है। इस समय खेतों में सरसों की फसल लहराती है। सरसों के पीले फूल की तरह बसंत ऋतु में पीले रंग का उपयोग शुभ माना जाता है। आज से ठीक चालीस दिन के बाद बाजार चौक में होलिका दहन किया जायेगा। बसंत पंचमी पूजन में पूर्व प्रधान सुरेश कुमार सैनी, समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार आर्य, डॉ अरुण अग्रवाल,ठेकेदार अनिल चन्द्रा, राजेश यादव, सुमित विश्वकर्मा, डॉ सुनील राणा,स गुरदयाल सिंह गौड़,कमल वर्मा, पंडित राकेश शर्मा,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *