
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। गौरी शंकर सरस्वती विद्या मंदिर में बसन्त पंचमी और कक्षा 10 वाले बच्चों का विदाई समारोह संपन्न हुआ। ब्रह्मा के रूप में हिन्दू जागरण मंच के पूर्व प्रान्त महामंत्री जीतेन्द्र बैस द्वारा बसन्त पंचमी का यज्ञ किया गया । यज्ञ के यज्ञमान ताजपुर के

लाला मूलचंद गुप्ता रहे। यज्ञ में विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाशचन्द योगाचार्य, डाँ. रोहताश सिंह खण्ड संघचालक, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र चौहान खण्ड कार्यवाह, ऋषिराम, मा. चन्द्रप्रकाश, समाजसेवी सत्येन्द्र आर्य, सुमित शर्मा , श्रीमती सन्तोष देवी,हरिनाथ सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार एवं समस्त आचार्य परिवार ने यज्ञ में आहुती दी ।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया साथ ही वीर हकीक़तराय के चित्र के समक्ष पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दी।
विदाई समारोह के अवसर पर कक्षा 10 के बालक ज्ञानदेव,कुनाल गिरि, युक्ती सरोहा ने अपने अनुभव व करुण विचार रखे ।
कक्षा 9th के बालक माधव दक्ष , शिवानी, केशव आदि ने भी अपने विचार रखे ।
कक्षा 10 के बच्चों को श्रीफल देकर व तिलक करके विदा किया गया, विद्यालय के प्रबन्धक प्रकाशचन्द ने अपनी ओर से एक बल्व व सूखे मेवे देकर विदा किया साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य और उन्नति व सफलता का संदेश दिया। समाजसेवी सत्येन्द्र आर्य व अन्य कई व्यक्तियों ने बच्चों के प्रोत्साहन हेतु नगद राशि दी। डाँ रोहताश सिंह ने भी अच्छे प्रतिशत में अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम का संचलन प्रधानाचार्य शिवकुमार ने किया ।
सभी बच्चों एवं अतिथियों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
