Spread the love

रिपोर्टर/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आर के एस एम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 बोर्ड के छात्र छात्राओं को परीक्षा सम्बंधित टिप्स देकर उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। छात्रा आशिया परवीन, वंशिका, अदीबा, नैनसी आदि ने गुरुओ के सम्मान में कविताएं पढ़ी। प्रधानाचार्य शौरभ राजपूत, उप प्रधानाचार्य स्वाति चौहान, कोऑर्डिनेटर कमलजीत सिंह नूर , अनुराग त्यागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि परीक्षा जीवन का एक उत्सव है। तनाव

रहित माहौल में परीक्षा की तैयारी करे। परीक्षा समयावधि में वैवाहिक कार्यक्रमों में सहभागिता कम करें, स्वम को ध्वनि प्रदूषण से दूर रखें। टाइम टेबिल बनाकर परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा की रात्रि शरीर को थकान व तनाव से मुक्त रखने के लिए आराम भी जरूर करे। बड़ो का आशीर्वाद लेकर परीक्षा देने जाये। मोबाइल फोन, टेलीविजन से दूरी बनाये रखें। परीक्षा में राइटिंग व गुरुओ के मान सम्मान पर विशेष ध्यान दे। संचालन छात्रा अलिसा अंसारी व यशवी ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा आशिया परवीन व छात्र अक्षित को आदर्श विद्यार्थी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सन्दीप कुमार, रोहित कुमार, अजीम अहमद, विशाखा शर्मा का सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद