Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम चांदपुर मनोज कुमार को सौंपा । संगठन तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान के नेतृत्व में तहसील परिसर में जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए । प्राप्त समाचार के अनुसार राजस्व विभाग चांदपुर तहसील द्वारा किसानों का

उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है जिसका भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जलीलपुर ,एवं ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर उत्तम सिंह , ने कहा कि किसानों का हो रहे उत्पीड़न एवं शोषण सहन नहीं करेगें किसानों का शोषण बंद किया जाए ।ज्ञापन में कहा गया कि तहसील कर्मचारी किसनो के भूलेखों मैं गड़बड़ कर रहे हैं तथा किसानों से उच्च अधिकारियों के नाम से अवेद वसूली कर रहे हैं । जब एक किसान निस्तारण हेतु कर्मचारियों को अवैध वसूली नहीं देता तब तक किसान का कार्य नहीं हो रहा है । उसे परेशान किया जा रहा है ग्राम लेखपाल गांव में नहीं जा रहा है जिस कारण उनसे संपर्क न होने से किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है । छोटा पशुओं से फसलें नष्ट हो रही है संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है । किसान तंग आकर ब्लॉक एवं तहसील परिसर में आवारा पशु सहित उपस्थित होंगे । और परिसर में ही छोड़ेंगे आज तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में किसने की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने हेतू 20 फरवरी 2024 को तहसील परिसर में महापंचायत करने का आह्वान किया गया सभी उपस्थित किसानों से अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर भारी संख्या में उक्त दिनांक को उपस्थित होकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया । इस दौरान ,तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर सुरेंद्र सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर उत्तम सिंह ,ओम प्रकाश , जयपाल सिंह , विक्रम सिंह , आसाराम शर्मा , लाल सिंह , सौरभ , राजपाल , सतीश शर्मा , आदि किसानों उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद