Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजरात

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में तीरंदाजी रेंज का शुभारंभ किया गया । तीरंदाजी रेंज खुलने से तीरंदाजी खेलने में रुचि रखने वाले छात्र- छात्राएं काफी उत्साहित नजर दिखे।मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता व कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह ने संयुक्त रूप से तीरंदाजी रेंज का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही सभी योद्धा और राजा – महाराजाओं के बीच तीरंदाजी कला विशेष रूप से प्रचलित थी तथा इसके महत्व को देखते देखते हुए यह कला दोबारा जीवित हो सकेगी। छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। ओलंपिक खेलों में भारत इस खेल के माध्यम से स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का मान ऊंचा करने में सफल रहा है। इस खेल को छात्र-छात्राएं अपने जीवन का आधार बनाकर भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं, तथा देश का मान बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ प्रदेश में आर आर पब्लिक स्कूल उन विशिष्ट स्कूलों की सूची में शामिल हो चुका है, जिसमें निशानेबाजी के साथ-साथ तीरंदाजी रेंज दोनों ही एक साथ एक जगह पर उपलब्ध हो सकेगी। स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के युवा भी इसका लाभ उठा सकते हैं। आने वाले समय में छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए खेलों में और अधिक अवसर प्रदान हो सके, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संजीव डबास, चंचल कटारिया, जीवन सिंह, रितु चौधरी, सुशांत मेहरा, शिखा चौधरी, रीता त्यागी, कपिल बालियान, प्रशांत मेहरा, रश्मि बंसल अलका चौहान वीरभान सिंह, शगुन चौहान आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद