रिपोर्ट – अमित सैनी /रायवाला
देहरादून परिपाटी न्यूज। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आहट की गई । माजरा मंडी देहरादून के आडतीयो द्वारा उत्तराखंड के किसानों की बकाया राशि देहरादून मंडी आडती, मैसेंजर राजकुमार और कंपनी, जगदंबा फ्रूट कंपनी डॉट कली फ्रूट कंपनी, जय माता दी फ्रूट कंपनी (JMD), इन सब कंपनियों ने किसानों का बकाया राशि लगभग 2 करोड़ किसानों का लूट है भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर

फाउंडेशन ने 6-फरवरी-2024 को उत्तराखंड पुलिस और एवं प्रशासन के सहयोग से माजरा मंडी देहरादून गेट में सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध जताया था और मुख्यमंत्री उत्तराखंड जिला अधिकारी देहरादून को ज्ञापन भी दिया गया था और हमें आश्वासन दिया गया था की आपकी वार्ता 10- फरवरी-2024 को उन सभी दुकान आडती सुनील आहूजा और विजय अरोड़ा C-51, C-52 के साथ की जाएगी और आपके पैसे का निवारण किया जाएगा लेकिन 10-फरवरी-2024 को कोई निर्णय ना निकालने के कारण आज किसानों ने इस बैठक में निर्णय लिया कि आगामी *19-फरवरी-2024

को भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के समस्त भारतीय किसान और उत्तराखंड के किसानों के लिए एक अनिश्चितकालीन आंदोलन का आयोजन कर रही है जिसमें हमारे देश भर के किसान आकर माजरा मंडी देहरादून की तालाबंदी कर और निश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी जब तक हमारे बागवान और किसानों का बकाया राशि यह सब मंडी आडती नहीं अदा करते तब तक समस्त किसान माजरा मंडी देहरादून को बंद कर गेट पर अनिश्चितकालीन धरना करती रहेगी और जिसके जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार को लेनी होगी और हमारे किसान तब तक उसे धरना प्रदर्शन से नहीं उठाएंगे जब तक आडती के द्वारा रोका गया बकाया धन हमारे किसानों को नहीं मिल जाता बैठक में किसान की उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ठाकुर रमेश चौहान राष्ट्रीय सचिव भगवान सिंह राठौड। बंगाण सेब उत्पादन समिति आराकोट (बंगाण) के अध्यक्ष शूरवीर चौहान, आराकोट बंगाण से सुनील कुडियाल आर पी राणा, रजत चौहान, हैप्पी चौहान, झौटाडी से किसान सब किसान कुशाल चौहान, कुलदीप चौहान ,आनंद चौहान , राहुल चौहान , किरानु, निखिल चौहान , रजत चौहान, पूर्व प्रधान सरदार सिंह, भगत सिंह राणा ,आनंद चौहान ,बच्चन सिंह रावत , चैन सिंह रावत ,जगमोहन रावत, संदीप चौहान , पदम सिंह, । मुजफ्फराबाद के किसानः- तेहससिल अध्यक्ष तैयब, अरशद अली तहसील उपाध्यक्ष, जमशेद ब्लॉक अध्यक्ष, मेहताब, ब्लॉक उपाध्यक्ष, आदि किसान उपस्थित रहे।