Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को चोरी हुए सामान के साथ मय 01 अदद अवैध धारधार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11.02.2023 को वादी रेखा रतुडी पत्नी हंसराज रतुडी निवासी ग्राम प्रतीत नगर रायवाला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए तहरीर कराया की दि0, 07.02.2024 को उनके घर मे रखा सामान गैस सिलेन्डर व चुल्हा चोरी हो गया है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार थाना रायवाला पर मु0अ0स0 26/24 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया ।

थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर मुखबीर की सूचना पर चोरी की घटना को अन्जाम देने वाले 01 शातिर चोर को दिनांक 11.02.2024 को रायवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित देशी ठेके के पास नाले के ऊपर बनी पुलिया से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त कि तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अवैध धारधार नाजायज चाकू भी बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढौत्तरी की गयी । व अभिय़ुक्त के पास 01 अदद अवैध धारधार नाजायज चाकू बरामद होने पर अलग से मु0अ0स0 27/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम सूरज थापा पुत्र स्व0 भोज बहादुर थापा निवासी मुर्गी फार्म प्रतीतनगर रायवाला जनपद देहरादून उम्र – 25 वर्ष, बरामदगी का विवरण, चोरी किया गया सामान गैस सिलेन्डर , चुल्हा की बरामद । अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध नाजायज चाकू बरामद हुआ । आपराधिक इतिहास, मु0अ0स0 245/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रायवाला, पुलिस टीम ,उ0नि0 कुशाल सिह रावत ,थाना रायवाला , कानि0 1392 अर्जुन सिह ,थाना रायवाला ,कानि0 1161 अनित कुमार ,थाना रायवाला अभियुक्त का पूर्व मे थाना रायवाला पर आपराधिक ईतिहास अंकित है। अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद