रिपोर्ट- अमित सैनी / रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस रायवाला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.02.2024 को रात्री के समय नया रेलवे अण्डरपास रायवाला पर

मुखबीर की सूचना पर 01 अभियुक्त के वाहन संख्या UK 07 Z 5531 स्कूटी को रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास एक सफेद कट्टे मे 82 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुयी । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी सरसीना थाना नांगल जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल नि0 आईएसबीटी देहरादून वर्ष-22 वर्ष ,बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 82 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद होना । अभियुक्त के कब्जे से वाहन संख्या UK 07 Z 5531
स्कूटी एवएटर बरामद होना । पुलिस टीम, कानि0 980 गोनी पुरी ,थाना रायवाला, कानि0 478 अनिरुद्ध , थाना रायवाला, जिसे वह अवैध रुप से परिवहन कर रहा था । अभियुक्त से बरामदगी होने पर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-25/2024 धारा 60/72 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।