
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। चांदपुर की जलीलपुर चौकी सिपाही को निलंबित करने के बाद चौकी प्रभारी की भूमिका को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को उनकी भूमिका की जांच सौंपी थी थाना प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को प्रेषित कर दी जिसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी सीतामठ जलीलपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है बताया गया कि थाना चांदपुर की सीतामठ पुलिस

चौकी इंचार्ज अजय कुमार द्वारा चौकी पदर नियुक्त अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के उपर नियंत्रण न होने कारण सिपाही राजन द्वारा उत्कोच की मांग की गयी, उक्त प्रकरण में चौकी इंचार्ज अजय कुमार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने के कारण प्रभारी निरीक्षक, थाना चांदपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा चौकी प्रभारी अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। तथा विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है । इस संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को सौंपी गई है जो 7 दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे साथ ही पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो । विधि के प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी ।