Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की खबर सुनकर जाट समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर जाट समुदाय ने पूर्व क्षेत्रीय मंत्री चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट के कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।गांव-गरीब और किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की खुशी में जाट समुदाय ने खुशी जाहिर की । इस खुशी के मौके पर में चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट के कार्यलय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। चौधरी अजयवीर सिंह

एडवोकेट व उनके समर्थकों ने मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना कि इस मौके पर पूर्व चेयरमैन किसान संघ‌ चौधरी रणबीर सिंह एवं चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट ने ब्लाक के निकट चौराहे को चौधरी चरण सिंह चौराहा घोषित करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन किसान संघ‌ चौधरी रणबीर सिंह, पेट्रोल पंप के स्वामी चौधरी संजीव सिंह,जुगनू चौधरी, संजीव चौधरी,चौधरी सनोज पूर्व प्रधान चौधरी रोबिन सिंह, अशोक चौधरी,चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी ठकरी सिंह, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी हरवीर सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, चौधरी अभिषेक सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, सरदार रविन्द्र सिंह, मुकुल गुप्ता, संजीव कुमार खनपुरिया, भागेश चौधरी, राजू चौधरी , सुमित चौधरी सहित भारी संख्या में जाट समुदाय के लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद