Spread the love

शिव कुमार

सम्भल (परिपाटी न्यूज )आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को जनपद सम्भल के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 28 जुलाई 2026 तक की अवधि में तैयार किए गए मतदाता फोटो पहचान पत्र संबंधित फर्म से मुद्रित होकर प्राप्त हुए।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा रेंडम आधार पर जनपद के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10-10 ईपीआईसी किट का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं उपलब्ध अभिलेखों की जांच की गई। प्रत्येक ईपीआईसी किट में मतदाता का फोटो पहचान पत्र, मतदाता की जानकारी हेतु मार्गदर्शिका तथा निर्वाचक के पते से संबंधित विवरण उपलब्ध पाया गया।

रेंडम आधार पर की गई जांच में सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईपीआईसी किट सही पाई गईं। इसके उपरांत उक्त मतदाता फोटो पहचान पत्र संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें आज ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुक कराकर मतदाताओं के पते पर प्रेषित किया जाएगा।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *