
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की जाति के बारे में अपशब्द कहे जाने पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध व्यक्त किया।

देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जाति के बारे में राहुल गांधी द्वारा अपशब्द कहे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी रोष प्रकट किया। नूरपुर विधानसभा के ग्राम शुजातपुर टीकर में भाजपा के पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला फुक कर विरोध प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी,जिला मंत्री सुरेश सैनी ,कोषाध्यक्ष राजवीर सैनी, कार्यकारिणी सदस्य सोनू सैनी ,मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी ,मंडल उपाध्यक्ष धर्म अवतार वर्मा, जयपाल, ओमप्रकाश,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।