Spread the love

सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

रविवार को स्व.अंकिता भण्डारी की दादी पंचतत्त्व में विलीन,पोती को न्याय मिलता देखने की अन्तिम इच्छा नहीं हुयी पूरी.. अंकिता भंडारी की दादी का देहांत हो गया है, सोमवार को श्रीनगर स्थित अलकनंदा पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान अंकिता भंडारी के पिता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला है,अंकिता की दादी की अंतिम इच्छा भी यही थी कि वें अपनी पोती के हत्यारों को सजा मिलते हुए देखे,जिसके चलते वें लगातार परेशान रहती थी।उन्होंने बताया कि अपने अंतिम समय में भी वह अंकिता का ही जिक्र करती रही, वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनकी मदद कर रहे आशुतोष नेगी पर झूठे मुकदमें लगाये जाने व उनकी पत्नी का तबादला करवाने को लेकर भी अंकिता के पिता वीरेन्द्र भंडारी ने बताया कि अगर सरकार मुकदमा वापस नहीं लेती हैI ओर उनकी पत्नी का टासंफर नहीं रूकवाती है तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे,उन्होंने बताया कि वे सोमवार से इस सम्बन्ध में जिला मुख्यालय पर धरने में बैठने वाले थे,लेकिन इस बीच उनकी माँ का देंहात होने से वें अभी धरने पर नहीं बैठे हैं,लेकिन अगर जल्द ही इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वें आंदोलन को भी विवश होंगे। कुछ दिन पहले अंकित भंडारी की मां का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा था जिसमें वह रो-रोकर अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की बात कह रही थी और कुछ विआईपो के नाम भी ले रही थी। और धामी सरकार को कोस रही थी। और वीआईपी के नाम बताने के लिए कह रही थी। और बोल रही थी कि भाजपा सरकार चुप क्यों बैठी है मेरी बेटी को इंसाफ क्यों नहीं दिला रही है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *