रिपोर्ट अमित सैनी /रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को चोरी की मो0सा0 के साथ किया गिरफ्तार, दिनांक 07.01.2024 को वादी रोहित राय पुत्र कृष्ण पदराय नि0 गली नं0 6 गोकुल धाम कालोनी हरीपुरकला द्वारा थाना रायवाला पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देकर तहरीर किया की दिनांक

05.01.2024 को अपने अवास गोकुल धाम कालौनी हरिपुरकला के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके वाहन मो0सा0 बुलट नं0 UK08-AN-1007 का लोक तोडकर चोरी चली गयी है। प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 03/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर। अभियुक्त की तलाश /गिरफ्तारी / बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हरिपुर कला क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर 10 घंटे के अन्दर दिनांक 07.01.2024 को प्राईमरी स्कूल हरिपुरकला के पास से बुलट चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी की मो0सा0 बुलट नं0 UK08-AN-1007 के साथ गिफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम , क्षितीज शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली न0 06 गोल कोठी के पास हरिपुरकला रायवाला उम्र-21 वर्ष ,बरामदगी का विवरण, चोरी की गयी बुलेट संख्या UK08AN-1007 बरामद । (अनुमानित किमत-130000/-रुपये),पुलिस टीम ,अपर उ0नि0 अरुण कुमार ,थाना रायवाला,हे0कानि0 336 शहवान अली ,थाना रायवाला, कानि0 755 कृष्ण प्रकाश ,थाना रायवाला बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है ।