Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी/परीपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर (परीपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपूर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया आज राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव डॉ विपिन तोमर के निवास पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए ओर जयंत चौधरी का जन्म दिन

धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कैक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस भर्ती को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जिसके बाद सरकार झुकी और पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाई गई। इस दौरान विपिन तोमर, शीशपाल राठी, इकरार अंसारी, अशोक चौधरी मतलूब कुरैशी व काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद