
-कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक सहारनपुर इमरान मसूद अपने निजी दौरे पर जोगीरमपुरी दरगाह आलिया पहुंचे।
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
जोगीरमपुरी, नजीबाबाद(परिपाटी न्यूज़)। दरगाह आलिया के उप सचिव सैयद क़सीम अब्बास से मुलाकात की और उनको मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने दरगाह पर प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि सब को एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करना चाहिए। जब तक हम एकजुट होकर कांग्रेस को वोट नहीं करेगे तब तक कुछ भी होने वाला नहीं है, उन्होंने आगे कहा कि कभी वह वक्त था जब हमारे बगैर किसी की सरकार नहीं बनती थी आज वह वक्त आ गया है कि हमें छोड़कर

हमारे वोट की अहमियत खत्म करते हुए सरकार बनाई जा रही है यह हमारा ही कसूर है जब तक हमारे लोग अपना हित भुला कर एक जुटता नहीं दिखाएंगे। तब तक हमारा खोया हुआ अस्तित्व वापस नहीं आएगा इनको वोट की कोई अहमियत नहीं होगी । वार्ता के बाद इमरान मसूद अपने काफिले के साथ- मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। गंगोह् के अध्यक्ष नमन भी उनके साथ दौरे पर थे नजीबाबाद से भी कुछ लोग इमरान मसूद से संपर्क करने दरगाह चले गए थे जिनकी बंद कमरे में बैठकर वार्ता हुई। आपको बतादे कि उस बंद कमरे में हुई वार्ता की मीडिया को कोई जानकारी नहीं है अर्थात हम यह भी कह सकते हैं कि उस वार्ता को मीडिया से छुपाया जा रहा है ।