Spread the love

रिपोर्ट- विनित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ(परिपाटी न्यूज़)। आज गुरु गोविंद जी के दो छोटे पुत्रों बाबा जोरावर सिंह जी एवम बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा कांठ में भा ज पा द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर सरदार विकी सिंह जी ने बताया की आज के दिन ही सरहिंद के नवाब ने गुरु जी के दोनो पुत्रों को इस्लाम ना स्वीकार करने पर जिंदा दीवार में चिनवा दिया था परंतु दोनो फिर भी अडिग रहे।


मुकेश माहेश्वरी ने बताया की केंद्र सरकार ने दोनों साहिबजादो के शहीदी दिवस को ” वीर बाल दिवस ” घोषित किया है व सम्पूर्ण भारतवर्ष में भा ज पा दोनों साहिबजादों के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह जी , सरदार सेठ जी , सरदार तेजेंद्र सिंह जी , सरदार हनी सिंह जी , सरदार विकी सिंह जी , सरदार अमरजीत सिंह जी , सरदार सुरजीत सिंह जी , ज्ञानी मंजीत सिंह , साजिद इदरीसी , मास्टर हरी सिंह सभासद , समीर आदि उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *