Spread the love

रिपोर्ट-अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। मामला बिजनौर जिले के चांदपुर रेलवे स्टेशन का है जहां जीआरपी पुलिस को एक युवक की लाश मिली जीआरपी जब लाश के पास पहुंची तो वह एक कंबल से ढकी हुई पाई गई पुलिस ने कंबल उठाया तो उसके नीचे एक युवक की लाश मिली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो उसकी

पहचान राहुल त्यागी पुत्र शीशपाल त्यागी मौहल्ला कायस्थान कस्बा चांदपुर निवासी के रूप में हुई जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई पता चला कि राहुल काफी समय से उत्तराखंड के हरिद्वार में रह रहा था ।और दो-तीन दिन पहले ही चांदपुर आया था। यह भी बताया जा रहा है। कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा होगा मामले में सीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने लाश मिलने की पुष्टि की है।

(संवाददाता- अजमल अंसारी)

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *