
रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। तहसील चांदपुर नगर में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने अभियान चला कर गांव-गांव और स्कूल स्कूल जाकर पूरे भारत को व्यसन मुक्त बनाने का निश्चय किया है । उनकी गाड़ी और बहने तथा भाई जाकर के सबको नशे से मुक्ति अर्थात छुटकारा दिलाने की प्रेरणा देते हैं। एवं बताते हैं। नशा करने से क्या-क्या हानियां

है। और मनुष्य के शरीर को कैसे यह पीड़ित कर देते हैं। यदि मनुष्य चाहे तो इन नसों से मुक्ति पा सकता है। मन में संकल्प लेकर मन को संकल्पित करके नशे कि आदत से छुटकारा पाया जा सकता है इसीलिए ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने दुनिया को नशा मुक्ति बनाने का लक्ष्य

किया है। पहले अपने भारत को नशा मुक्त बनाना है यही इनका संकल्प है और सभी लोगों से नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित करना इनका कर्तव्य है। क्योंकि यह भारत देश को नशे से मुक्ति दिलाना चाहते हैं।