Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा डूडा के मैनेजर पी०के०सैनी के द्वारा नगर चांदपुर का भ्रमण कर जैसे रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पुलिस चौकी अंबेडकर प्रभारी चांदपुर डूडा द्वारा बनाया गया है। चांदपुर धनौरा मार्ग पर रैन बसेरा जो नगर पालिका चांदपुर को हस्तांतरित कर दिया गया था। उसमें सुचारू रूप से गरीब लोगों को आश्रय दिलाने के लिए जगह-जगह जन संपर्क

कर उन्हें बताया गया की चांदपुर में धनोरा रोड पर जो रैन बसेरा है। उसमें कोई भी निराश्रित व्यक्ति अस्थाई रूप से रह सकता है ।वहां पर रात्रि विश्राम के लिए निशुल्क सुविधा दी जाती है ।जो भी गरीब व्यक्ति है। उनके सर पर साया नहीं है,

छत नहीं है और वह खुले में सोते हैं ऐसे लोगों के लिए यह धनौरा रोड पर आश्रय ग्रह के नाम से रैन बसेरा बना है। वहां पर स्वच्छ गददे रजाई सारी सुविधा वहां पर निशुल्क मिलती है। इसीलिए सभी गरीब लोगों से जिनके सर पर छत नहीं है।वह लोग अस्थाई रूप से अपनी रात गुजार सकते हैं।

(संवाददाता- मुनेश चन्द शर्मा)

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *