Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने नववर्ष और क्रिसमस डे अवसर को देखते हुए पूर्व रात्रि पर शराब की बिक्री को 11 बजे तक परमिशन प्रदान की है। आपको बतादे कि भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व भर में नववर्ष और क्रिसमस का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है और उस दिन ज्यादातर लोग मदिरापान आदि कर मनोरंजन करते हैं।


इसलिए शराब व्यापारियों और विभिन्न कार्यक्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के अनुरोध पर सेंथियन पांडियन सी ने क्रिसमस डे की पूर्व संध्या अर्थात 24 दिसम्बर और नववर्ष अर्थात 1 जनवरी 2024 की पूर्व संध्या अर्थात 31 दिसम्बर 2023 को शराब की बिक्री को सुबह 10 बजे रात्रि 11 बजे तक की अनुमति प्रदान की है। इस अवसर पर जनपद बिजनौर के शराब पीने शौकीन व्यक्ति भी इसका लाभ ले सकते हैं।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *