संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर बिजनौर (पीपीएन) चुनावी चर्चाओं में दारू भी पीछे नहीं हो पा रही है जितना चुनावी चर्चा चल रहा है। तथा उतना ही अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यदि इलेक्शन में सफल होने के लिए भारतीय बेवकूफ मतदाताओं को मदिरा पिला कर अपनी और आकर्षित करके वोट हड़पने की नीति बना रहेे हैं। तथा आज वही नूरपुर पुलिस की टीम द्वारा पंचायत चुनाव के मद्देनजर
हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब हरियाणा मार्का 69 पेटी और 19 लीटर की एक जरीकेन शराब बरामद की गई जो हरियाणा से अवैध तरीके से लाई जा रही थी अभियुक्त पुखराज सिंह पुत्र परम सिंह निवासी शेखपुरा ठांठ थाना धामपुर ,अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार ,सुधीर कुमार पुत्र रामपाल नौरंग खेड़ा बराड़ा सोनीपत हरियाणा तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तों ने बताया कि हम चुनाव के मद्देनजर इस शराब को नूरपुर क्षेत्र के गांवों में सप्लाई करने के लिए लाए थे नूरपुर पुलिस की सतर्कता के कारण तीनों अभियुक्त पकड़े गए क्षेत्र में नकली शराब पीने से बहुत लोगों को हानि हो सकती थी पुलिस की सतर्कता से जन हानि होने से बच गई।


