
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
स्योहारा बिजनौर (पीपीएन) आज स्योहारा में महिला पतंजलि योग समिति, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में योगाचार्य प्रकाशचंद के निर्देशन में प्राकृतिक रंगों के द्वारा होली महोत्सव मनाया गया । आचार्य राजीव महाराज एवं वेग राम ने निर्धारित समय पर हवन किया जिसमें विभिन्न जड़ी बूटियों की आहुति लगाई गई । हवन के उपरांत कुछ वैदिक प्रार्थना एवं भजन गाए गए । हवन समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।
निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि जितेंद्र वैस, उमेश राणा, प्रमोद त्यागी, पीयूष रस्तौगी, अनिल कुशवाह, सुनील अरोड़ा, योगाचार्य प्रकाश , सरोज शर्मा, अंजू अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । संगीतज्ञ गरिमा कौशिक जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने मंत्रोच्चारण किया । सभी मुख्य अतिथियों को आयोजक सुनील अरोड़ा द्वारा स्वागत समारोह में पुष्पगुच्छ भेंट किए गए । भोगपुर निवासी डॉ रामानुज ने सभी अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत कर तिलकोत्सव मनाया । नन्हे-मुन्ने नौनिहालों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें रसनीत कौर व व्योम ने कविता, और कार्तिक , गुरमन ने होली नृत्य प्रस्तुत किया गया । सृष्टि और श्रुति ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकी दिखाई । वहीं सरला देवी और संजना मिगलानी ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए ।
होली महोत्सव के आयोजन पर संदीप त्यागी ने हमारे समाज की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया और हमारी संस्कृति और त्योहारों को सही ढंग से अपनाने का संदेश दिया । जितेंद्र बैस हिन्दू जागरण मंच प्रांत मंत्री ने अपने विचारों में हमारी सांस्कृतिक धरोहर के वैज्ञानिक पक्ष पर प्रकाश डाला और यज्ञ आदि की महता बताते हुए हमारी सामाजिक विकृतियों को दूर करने का आवाहन किया ।
उमेश राणा ने महिला पतंजलि योग समिति स्योहारा, बिजनौर की सभी कर्मठ बहनों को बधाई दी और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया । प्रमोद त्यागी ने अंजू अरोड़ा महिला पतंजलि योग समिति बिजनौर द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न जन जागृति के कार्यक्रमों की सराहना की । योगाचार्य प्रकाश चंद ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का विशेष महत्व बताया । उन्होंने होली पर्व की पवित्रता और महत्ता पर प्रकाश डाला । इसी के साथ उन्होंने निशुल्क योग एवम् नेचुरोपैथी शिविरों, वृक्ष भंडारों में सहभागी और सहयोगी बनने का आवाहन किया । सुमित शर्मा मंडल प्रभारी भाजपा ने मातृ शक्ति के इस प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं को प्रेरित किया । आयोजिका अंजू अरोड़ा ने सभी मुख्य अतिथियों एवम् सभी कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद दिया ।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों को डायरी एवं पैन भेंट किए गए । राजीव महाराज एवं पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । सभी प्रस्तुति कर्ताओं नौनिहालों को भी एक एक डायरी और पैन भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन मानवेंद्र सिंह ने किया । अंत में प्राकृतिक रंगों के माध्यम से होली उत्सव मनाया गया । सभी ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की । कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में ताजपुर से कमलजीत सिंह नूर, अशोक त्यागी, सतेंद्र आर्य, ऋषिराम , पूजा राजपूत, मनु प्रताप, उन्नति और प्रतिभा, चांदपुर से निजामुद्दीन सैफी पत्रकार, पिंकी सिंह, उपस्थित रहे । सचिन एवम् ओमपाल पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रमेश अरोड़ा, कविता रस्तौगी, बृजेश रस्तौगी, तरणवीर कौर , पूजा रस्तौगी, कनक रस्तौगी, सारिका गर्ग, कमल चावला, प्रीति शर्मा, सरला चौहान, दीप्ति जैन , सिम्मी गाबा, मोना दुबा मंजू गाबा, सरोज शर्मा, सुषमा शर्मा, मीनू चावला आदि का विशेष सहयोग रहा । इसी के साथ धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम समाप्त हुआ

