

संवाददाता-राजेन्द्र सिंह चौहान
पूखावाला ,अफजलगढ़ (पीपीएन) राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में 3 मार्च राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का 5 वा स्थापना दिवस व कैलेंडर विमोचन समारोह ग्राम पुखावाले में धूम धाम से मनाया गया जिसमें करणी सेना ने अफजलगढ़ तिराहे से ग्राम पुखावाले तक सैकड़ो की संख्या में बाइक व कार रैली निकाली तथा राजपूत योद्धा जय महाराणा, प्रताप पृथ्वीराज चौहान, राजा सुहेल बेस जी के आगे दीपप्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मेघनाथ सिंह चौहान जी रहे। कार्यक्रम के मुख्यतिथि कुँवर सर्वेश सिंह जी पूर्व सांसद मुरादाबाद व विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कपिल चौहान डायरेक्टर हनी फैक्टर इमरतपुर रहे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजीत राणा, मंडल उपाध्यक्ष कपिल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अंकित चौहान, विधानसभा अध्यक्ष आलोक राजपूत, विधानसभा संयोजक प्रशांत सिंह, राजेन्द्र सिंह , मा० भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार गहलौत,भानु प्रताप सिंह, रिशव चौहान, उदित राजपूत, दीक्षित सिंह, कुलवीर सिंह, देवराज सिंह गहलौत, कौशल चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व सम्मानितगढ़ व्यक्ति मौजूद रहे