Spread the love

संवाददाता :- जितेंद्र कुमार तोमर

नूरपुर बिजनौर (पीपीएन) जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे कैच द रेन वेयर इट फाल्स वेन इट फाल्स कैंपेन जल संरक्षण के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बिजनौर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सुमित्रा देवी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी व नेहरू युवा क्लब ताजपुर सचिव शुभम वालिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया प्रतिभागियों ने बरसात के पानी का संरक्षण करने विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तदोपरांत पेंटिंग प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा सराना पुत्री भीम सिंह निवासी मण्डौरा ने प्रथम व रिया यादव पुत्री राहुल कुमार निवासी मण्डौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व निबंध प्रतियोगिता मे सूरज सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह ने प्रथम व विशाल कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया शुभम वालिया ने जल सरंक्षण पर युवाओ को जागरूक किया कार्यक्रम में सुमित्रा देवी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी ने कहा वर्षा के जल को हम सरंक्षित करके हम सिंचाई मे काम ला सकते है व अनेक कार्यो मे उपयोग कर सकते है

पानी बचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है जो हमे आने वाली पीढ़ीयो के लिये करना ही है कार्यक्रम मे विजेता प्रतिभागियो व नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियो किरन दिवाकर अंजली त्यागी मणिका रानी लियांशी सैनी कीर्ती गन्धर्व प्रिंसी यादवको प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर पुरूष्कृत किया गया प्रबंधक धनंजय यादव ने प्रतिभागियो को बधाई दी व सभी से जल सरंक्षण की अपील की और विद्यालय की प्रधानाचार्या को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे सीमा रानी सुरेश कुमार दीपक कुमार रिंकी सिमरन नेहा मीनू सलोनी काजल पायल संध्या निकिता अंकित कशिश जसप्रीत कौर आदि ने सहयोग दिया कार्यक्रम का समापन शुभम वालिया ने जल शक्ति मिशन की शपथ के साथ कराया

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद