Spread the love

संवाददाता – सचिन कुमार


गंज, बिजनौर- गंज क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद में आज दिन शुक्रवार 5 मार्च को प्रातः लगभग 11:30 बजे मोहन सिंह पुत्र महावीर सिंह के घेर में अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया आग देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि आग अचानक लगी है वही परिवार वालों से हमारी टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हमारा जो भी सामान अंदर था वो सभी जलकर राख हो गया, जैसे कि खाट रजाई अन्य सामान। बता दे आग पशुओं को बांधे जाने स्थान पर लगी जिसे ग्रामीण घेर कहते जिस समय आग लगी पशु वहीं पर बंधे थे परंतु आग की सूचना पाकर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को किसी तरह वहाँ से खोलकर बाहर निकाल लिया ग्रामीणों उनकी जान बच गयीं!इस घटना से परिवार सभी सदस्य काफी दुखी है क्योंकि इस समय तंगी है और आग भी हजारों का नुकसान हो गया जो गरीब लोगों के काफी बड़ी समस्या है!

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद