
संवाददाता – दीपक तोमर
रेहड़। बिजनौर (पीपीएन) एक पखवाड़े पूर्व अपहृत हुई दलित किशोरी को रेहड़ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम जसपुर कोतवाली के अन्तर्गत से बरामद करते हुए आरोपी को बुधवार तड़के बादीगढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव हरिकिशनपुर निवासी प्रेमराज सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गाँव का ही निवासी मंयक पुत्र वीर सिंह उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर ले गया था। तहरीर के आधार पर पंजीकृत हुए मुकदमे मे पुलिस ने दोनों को अलग अलग स्थानों से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने बताया कि समक्ष अधिकारी के समक्ष बयान कराने के बाद किशोरी परिजनों को सौप दी गयी हैं। वही आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।
