Spread the love

संवाददाता-सचिन कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) आज 1 नवम्बर 2021 को एमo डीo कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में मतदाता जागरूकता शीर्षक पर रंगोली प्रतियोगिता व दिया मेकिंग प्रतियोगिता बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विदित चौधरी, चेयरमैन डॉक्टर एoके जैन तथा दीपा चौधरी, मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रुचि चौधरी व सहायक अध्यापिका उर्फी आदि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि रूचि चौधरी व चेयरमैन डॉक्टर एoके जैन तथा महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विदित चौधरी,दीपा चौधरी ने छात्र-छात्राओं को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की शुभकामनाएं दी।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की खुशबू शर्मा, शिवम ,प्रीति, द्वितीय स्थान बीoएसo सीo द्वितीय वर्ष के अभिषेक, दीक्षा,अवधेश तथा बीoएo प्रथम वर्ष की शिवानी (जहानाबाद), , शिक्षा ( जहानाबाद) , रूमा ( निजामतपुरा)तृतीय स्थान पर रही। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति, अंकित द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर शिवानी रही। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की प्रवक्ता प्रगति राठी ने किया।कार्यक्रम में शफक रिजवी, डॉo अमित चिकारा, प्रीति सेतिया, सुरभि अग्रवाल, प्राची त्यागी, जितेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र मलिक, राजेंद्र पाल सिंह, धीरेंद्र पवार, एसपी तंवर, शुभम भोजयान, आंचल त्यागी, हिना नाज आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद