Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)बिजनौर जिले में आगामी 31 मई 2026 तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मौसम विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार इस दौरान तेज आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की प्रबल संभावना है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। खेतों में काम करते समय मौसम पर नजर रखें और मेघगर्जन होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लें।


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों, खुले मैदानों, जलाशयों, बिजली के खंभों और मोबाइल टावरों के पास खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। ऐसे समय में पक्के भवनों में रहना ही सुरक्षित है।
साथ ही लोगों से ‘दामिनी एप’ डाउनलोड करने की अपील की गई है, जिससे समय-समय पर मौसम की सटीक जानकारी मिल सके। खराब मौसम में बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग बंद करने और नदियों-तालाबों से दूर र्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 और 01342-262031 पर संपर्क करें। आग लगने पर 101/112 और चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *